विज्ञापन

रावण का अंत...

Nikhil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज एक बार फिर से सदियों से चल रही प्रथा निभाएगें
        
                                                    
                            
राम रावण का युद्ध करवा कर रावण का पुतला जलाएगें
बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएगें
पर क्या सच मे बुराई का रावण मार पाएगें
क्या सच मे आज की सीता का मान बचा पाएगें
क्या सच मे भाई भाई मे प्रेम जगा पाएगें
क्या रिश्तों को कंलकित होने से बचा पाएगें
क्या सच मे कुल की मर्यादा बनाए रख पाएगें
सवाल यही है सत्य की वनवास यात्रा को रोक पाएगें
या फिर अंदर जो बैठा है बुराई का रावण उसको जला पाएगें
या देखेगें तमाशा रावण दहन का और जश्न मनाएगें
जब तक ये कलयुग का रावण नही मरेगा
राम रावण के युद्ध का अभिनय निरंतर चलेगा
सीता की अस्मत को तार तार किया जाएगा
इंसान के व्यक्तित्व पर ही कलंक लग जाएगा
बुराई रूपी रावण का स्वरुप लगातार बढ़ता जाएगा
अब न कोई राम का अवतार लेगा
न ही कोई रावण का वध करेगा
सत्य तो अब वनवास जा ही चुका है
झूठ का अंधियारा चारों ओर छा चुका है
सत्य की लौ को अब जलाना होगा
अंदर बैठे रावण को मिटाना होगा
चारों ओर खुशीयों को फैलाना होगा
तब जाके सफल विजय दशमी का पर्व मनाना होगा........

#निखिल_कुमार_अंजान......

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

hem priya

444 कविताएं

View Profile

SANDEEP PANDEY

80 कविताएं

View Profile

Arjun Prabhat

37 कविताएं

View Profile