करवा चौथ का व्रत
हर वर्ष की भाती, इस वर्ष भी आया
एक खास त्यौहार,
करवा चौथ की तैयारी में व्यस्त है सारी महिलाएं और परिवार
सुहागन महिलाए शिद्दत और उत्साह से मेंहदी लगाती है , खाजे बनाती है
पूरे दिन निर्जल निराहार रहकर
सुहाग की लंबी उम्र चौथ माता से वरदान पाती है
कर सोलह श्रृंगार सुहागने और भी सुंदर नजर आती है
पति का दीदार कर अपना उपवास खुलवाती है ।
चांद भी मानो इस दिन अटखेलिया करता
महिलाओं को तरसाता है ।
वैसे उदय होता शशि रोज समय पर
करवां चौथ के दिन बदलो के बीच ओंझल सा हो जाता है ।
सनातन संस्कृति में सुहागिन महिलाओं के द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है
खुशियां हो बहुत , सुखी रहे स्वथ्य रहे आपका प्यारा सा परिवार
आप सभी नारी शक्ति को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामना और बधाई
पवन कुमार शर्मा
कवि कौटिल्य