जिन्होंने मुझे पढ़ने की पहली खड़िया पकड़ाई
अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योत जलाई
एक अच्छा इंसान बनने की राह दिखाई
मेरे बाल जीवन के पहले शिक्षक गुरु
डॉक्टर लोकनाथ है जिनका नाम
जो सिंहवाड़ा हाई स्कूल के रहे शिक्षक प्रधान
अपने गाँव व प्रखंड के भी रहे अभिमान
जिन्हें राष्ट्रपति ने भी दिया शिक्षा सम्मान
उन्हें है शिक्षक दिवस पर शत शत प्रणाम।।
- पवन ठाकुर "बमबम"
गुरुग्राम!
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।