भक्ति के नाद सा सच्चा प्यार
छल कपट से दूर आत्मिक प्यार
मैं से मिलाता है यह प्यार
जिंदगी का अद्भुत अनुभव है प्यार
आस्तित्व के सवाल का जवाब है
आत्मा को महसूस करना है प्यार
मजबूरी,तड़प में छुपा है
भले के लिए अपनाई दूरी भी है प्यार
आकर्षण से परे,
अनंत असीम है प्यार
न लेना न देना दिल का सुकून है प्यार
शब्द में निहित सुंदर अर्थ है प्यार
-हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।