विज्ञापन

कर्तव्य

Poonam Bhaskar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तिनका तिनका जोड़ें तो घर बनाएँ हम
        
                                                    
                            
बूँद बूँद से सागर कुछ यूँ बनाएं हम ...

छोटी सी आशा से निराशा मिटाएं हम
फूलों की ख़ुशबू सा इत्र महकायें हम!!
चलो आज मानवता की बगिया सजायें हम
रोते हुए मानव को थोड़ा सा हँसायें हम!!

किसी खामोश शिशु को
चंचलता सिखाएं हम!!

किसी भूखे को रोटी देकर कर्तव्य निभाएं हम
किसी निरक्षर व्यक्ति को पढ़ना सिखाएं हम!!
कभी एक शिक्षक, कभी दर्द की दवा
तो कभी उम्दा इंसान बन जाएँ हम!!

चलो किसी बच्चे को चलना सिखाएं हम
बेहतर भविष्य की खातिर उड़ना सिखाएं हम!!
किसी का सूरज ना सही, छोटा सा दिया बन जाये हम
किसी के दुःख दूर कर जीवन बचाएं हम...!!!
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile