उसे पसंद है..........
मेरा यूं खिलखिलाकर हँसना उसे पसंद है
मेरा यूं मुस्कुराते रहना उसे पसंद है
वो कहता था उसे मेरी बातें पसंद है
मुझसे हो रही सभी मुलाक़ातें पसंद है
क्या हुआ गर आज उसे मेरी परवाह नहीं
वो कहता था बेपरवाह रहना उसे पसंद है
मेरी सादगी,मेरी बन्दगी उसे पसंद है
मेरी चाहत,मेरी आहट उसे पसंद है
मेरा सजदा करते रहना उसे पसंद है
मुझसे पहले भी वो किसी को चाहता था
मेरे बाद भी उसकी कोई चाहत होगी
वो कहता था चाहते रहना उसे पसंद है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।