एक देश भक्ति गीत
दूर हो देश से, द्वेश परिवेश से,
है जरूरी बहुत ये वतन के लिए.
बीज नफरत के रोपें न अब बस करें,
है जरूरी बहुत ये चमन के लिए.
ये चमन है हमारा-तुम्हारा चलो,
मिलके सींचें इसे शुद्धतम भाव से.
कोई छोटा न हो हो न कोई बड़ा,
एक-दूजे को जीतें, नमन भाव से
उंच का नीज का भेद मिट जाये अब,
है जरूरी बहुत ये अमन के लिए.
दूर हो देश से द्वेष परिवेश से ................
देशहित हम करें काम निर्माण का,
चाहे संधान का चाहे खलिहान का.
सब सपन हम शहीदों के पूरे करें,
ऋण चुकाना हमें उनके बलिदान का.
देशहित निज कर्म तुम करो हम करें,
है जरूरी बहुत ये सृजन के लिए.
दूर हो देश से द्वेष परिवेश से ................
प्रेम कुमार पाल
ग्राम ढबारसी
पोस्ट जिंदल नगर
जिला ग़ाज़ियाबाद
मोबाइल नो. ९३११८७११३९
-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।