विज्ञापन

प्रिय तुम्हारा प्यार

ऋतु बाला

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रिय तुम्हारा प्यार!
        
                                                    
                            
जैसे तमतमाती धूप में शीतल बयार,
जैसे उमस भरे मौसम में हल्की फुहार।

प्रिय तुम्हारा मिलन!
जैसे हाथों में चूड़ी के संग कंगन,
जैसे हवा में खुशबू के संग सुमन।

प्रिय तुम्हारी बात!
जैसे धूप के साथ बरसात,
जैसे चांद के साथ हो रात।

प्रिय तुम्हारी आवाज!
जैसे सुरों के संग साज,
जैसे खुशियों का अंदाज।

प्रिय तुम्हारा हास!
जैसे जीवन में उल्लास,
जैसे आजीवन मधुमास।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile