शीत लहर
बढ़ती ठिठुरन
आशिक़ जन
शीत लहर
वरखा का कहर
अदा तुम्हारी
घन प्रचंड
बढ़ती ठिठुरन
कंबल धन
घना कोहरा
सूझते नहीं हाथ
अजब दृश्य
तिल रेवड़ी
बिकते हैं रेहड़ी
गजक मन
मटर ,आलू
छनते हैं समोसे
गरम चाय
बातें पुरानी
ये जोड़ते हैं रिश्ते
घर आंगन
Pushpa Pandey
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें