विज्ञापन

दीपावली

Rahul Khare

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दीपावली
        
                                                    
                            

दीप पर्व है प्रकाश का उल्लास का
जय का विजय का
आस्था का विश्वास का
एक दीर्घ तपस्या के पूर्णत्व का
जीवन के अंधकार और संघर्ष के विराम का
एक बेहतर कल के विश्वास का
एक सुनहरे कल के आगमन का।

एक खुशहाल समृद्ध जीवन के प्रारम्भ का
जहाँ प्रभु राम जैसे राजा
और राम राज जैसी सत्ता
प्रभु राम पालक थे तब भी और आज भी
आवश्यकता है इस विश्वास आस्था की
जब ह्रदय में राम हैं
तो शोक कैसा संताप कैसा
प्रतिदिन विजयदशमी है प्रतिदिन दिवाली ।

प्रभु राम की सत्ता का ध्यान करिये
उनके आदर्शों को ,
करुणा , को निष्ठा को अंगीकार करिये
प्रभु नाम का दिया ह्रदय में सदैव जलाय रखिये
और प्रतिदिन दीपोत्स्व से आनंदित होते रहिये ।।

डॉ राहुल खरे

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all