विज्ञापन

मौत से मोहब्बत।

Rahul Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुना है, जब मौत हो जाए,
        
                                                    
                            
तो पराए भी मिलने आते हैं,
उसे तो मैंने अपना कहा है,
मुझसे मिलने वो जरूर आएंगे।

बस इंतजार है
मेरी मौत हो जाए...
वो कोई बहाना बनाकर
हमसे मिलने तो आए...

पूछे हमसे, हमको डांटे,
मारे हमको, आंसू बहाए...
बस कोई बहाना बनाकर
हमसे मिलने तो आए...

उस आखिरी वक्त में,
मैं अपनी रूह को
जिस्म में रोके रखूंगा..

वो आकर,
मुझे गले लगाए,
अपनी गोद में सुलाए,
मैं यूं ही सोए रहूंगा...

उसके गोद में सोते ही,
मेरा रूह आजाद हो जाएगा...
उसके साथ मुस्कुराता हुआ,
यूं ही जाएगा...

मेरी तड़प मिट जाएगी,
उस दिन दिल से मुस्कुराऊंगा...

दिल जलेगा,
तड़प मिट जाएगी,
सबके नजदीक रहके,
सबसे दूर जाऊंगा...

मोहब्बत में
मौत होती है न,

मैं मौत से
मोहब्बत करता जाऊंगा...


You can listen this poem in Audio format.
Visit "Rahul Poetry Kingdom" on YouTube and please support me for more.

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all