दुनिया एक तमाशा है
ये आशा और निराशा है
रंगीन खूब है लेकिन
कोई गाढ़ा कोई हल्का
दुनिया एक तमाशा है
फूल तो यहाँ खूब है
लेकिन सबकी अलग ख्वाइश
दुनिया एक तमाशा है
ये आशा और निराशा है
ये रंग मंच की दुनिया है
यहाँ रंग पहचान पाना भी है मुश्किल
दुनिया एक तमाशा है
ये आशा और निराशा है
यहाँ कोई किसी को रास्ता नहीं देता
सब एक दूसरे पर है भारी
दुनिया एक तमाशा है
ये आशा और निराशा है ॥॥
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें