विज्ञापन

देखो मन ये कहां अब चला रे

rashmi gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चांद ये धरती जहां ये सितारे
        
                                                    
                            
तुझे पाऊंगा मैं खुद को ही मिटा के,
है हुस्न ये पत्थर अदाओं के फव्वारे,
पत्थर को पिघला कर कहां अब तू चला रे ।
देखो मन ये कहां अब चला रे।

है गुलाबों सी महक, जुल्फों को सवारें,
खिलती सी गलियां, रोशनदान के किनारे,
जागा हूं रात भर खिड़की के पास,
देखो मन ये कहां अब चला रे।

ये मौसम ये निगाहें, बेहकती फिजाएं,
खिलती डूबती तो रहती है शमायें,
जला कर रखे जो वो हुस्न है तुम्हारे,
हम तो कबके बिन बरसे बुझ चले थे,
देखते ही रहते थे इसीलिए तो भले थे।
देखो मन ये कहां अब चला रे।

मेरी तरफ आए ये तेरी वफाएं,
गिरती समहलती ये तेरी है राहें,
ये मिटना ये गिरना ये समहलना बहलना,
खेलती हैं देखो कैसे तेरी मेरी निगाहें।
देखो मन ये कहां अब चला रे।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile