विज्ञापन

मुख्तसर

Saher fatima

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुख्तसर सी ज़िन्दगी में,
        
                                                    
                            
तुफान रोज़ आते हैं।
इस बेरुखी सी दुनिया में,
हम ख़ुद ही खो जाते हैं।

जरा निगाहें हटी नहीं,
आजकल हादसे हो जाते हैं।
कौन किसे समझेगा यहाँ,
अब तो अपने भी बेगाने हो जाते हैं।

रात तो बहुत पुरानी है,
पर ख्वाब रोज नये आते हैं।
नींद आये या न आये फिर भी,
सपने रोज सजाते हैं।

मंज़िल की बात ना करो,
अब तो रास्ते भी थकाते हैं।
मुखतसर सी ज़िन्दगी में,
तूफ़ान रोज़ आते हैं।

-Saher fatima

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

11721 कविताएं

View Profile