इस से पहले कि
मैं तुम्हें
आई लव यू कह सकूँ ,
डरता हूँ ,
कहीं ये तीन शब्द
डिक्शनरी से ,
डिलीट न हो जाये ।
ढेर सारी बातें
आज खुद ब खुद
भीतर उमंग सी उठेगी
और मैं ,
ढेर सारी बाते करूंगा ...
आज सुबह सुुुबह मैंने तुम्हारी आवाज
सुनी है ।
प्रेरणा
लोग ढेर सारे जतन करते हैं ,
प्रेरणा पाने के ,
कि कहते हैं -
बड़ी मुश्किल से
जीवन में उतरती है कविता ,
मेरे साथ ऐसा क्यों होता है कि,
तुम्हारे अहसास के साथ उतरती है कविता,
बिना किसी जतन या मुश्किल के ।
शिखर - प्रयाग
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।