विज्ञापन

क्षणिकाएं

Sandeep Kumar

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            क्षण क्षण जीवन
        
                                                    
                            
फिसल रहा है
रेत की भांति
हम बैठे हैं
खाली निठल्ले
ठूंठ की भांति।
जीवन की थाती
-----------
जीवन की थाती
बड़ी अनमोल
चुकाया न जाए
इसका मोल।
व्यर्थ गबाए जाते हैं
जीवन को ,करते हैं
मिट्टी का मोल।

रात
----
कारी कजरारी
रात आई
अमावस थी ,
निशिथ और गहराई,
न हुआ उजाला
मन के अँधेरे कोठर में।

माँ
-----
आज माँ,
अकेले ,तन्हा
खामोश बैठी है
शायद किसी ने पूछा नहीं
माँ तू कैसी है।

घर
----
घर में ही
रहते हैं सब
पर कोई दिखता नहीं
रेल की पटरी
हो गए हैं सब
कभी मिलते ही नहीं।

- संदीप कुमार "सचेत"

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all