विज्ञापन

आज़ादी

Sanjay bhatia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पिंजरे के पंछी से पूछो आज़ादी के मायने क्या होते हैं,
        
                                                    
                            
क्या फायदा उन पंखो का जो भर न सकते हों परवाज़,
शत शत नमन मेरा उन शहीदों को जिनकी बदौलत,
हम आज़ाद फिज़ा में खुल कर लेते हैं सांस आज,

अब हों हम सब आत्मनिर्भर यही है वक़्त की दरकार,
एक उज्ज्वल भविष्य की सुंदर छवि का ये सपना हो साकार,
बढें शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, और हो औद्योगिक विस्तार,
देश के युवा हैं सक्षम जो बनेंगे कल के कर्णधार,

सांस्कृतिक, धार्मिक स्तर पर भी हम हैं सबसे आगे,
देश को उन्नति के पथ पर ले जाने को अब देशवासी जागे,
विश्व में बनी है भारत की एक अलग पहचान,
है सारे जहां से अच्छा मेरा प्यारा हिंदुस्तान,

यही हैं आज़ादी के मायने हम सब जाएं जान।
यही हैं आज़ादी के मायने हम सब जाएं जान।।

-- संजय भाटिया

डी एल एफ़ 3, गुरुग्राम


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all