विज्ञापन

जीवन का सच

Sanjay Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            राहों मे खोए है आज कल
        
                                                    
                            
मंजिल का पता ठिकाना नहीं,
मुस्कुराने क़ी वजह ढूंढते हैं
रुलाने का कोई बहाना नहीं,

लाख कोशिशें क़ी है मैंने
कुछ ना कुछ पीछे छूट ही जाता है,
नादान सा दिल है मेरा
चाहूँ न चाहूँ आख़िर टूट ही जाता है,

लोग आज कल मिलते हैं
यारों से मिले जमाना हुआ है,
बड़ी जल्दी में है, अब जिंदगी
जब से वो बचपन पुराना हुआ है,

किताबें पढ़ना अब शौक़ भर रह गया है
कहानियाँ अब जिंदगी में चलती है,
हज़ारों यादें लौट आती है
जब कहीं से कोई तस्वीर निकलती है,

मिलना मिलाना अब नहीं होता
अकेलेपन का किनारा मिलता है,
भीड़ लग जाती है लोगों क़ी यूँ
पर किसी एक क़ी ही बातों में सहारा मिलता है,

लफ़्ज़ अब काफी नहीं होते
ख़ामोशी से इक़रार होता है,
रूह-ओ-दिल क़ी अब बात नहीं होती
अब तो सोच समझकर प्रेम होता है,

सच अब कागजों पे रह गया है
फरेब क़ी मीनार होती है,
हमदर्द शायद ही कोई मिले
पर रिश्तेदारों क़ी कतार होती है,

-संजय सिंह किर्तुनिया
खटीमा "उत्तराखंड"
(ऊधम सिंह नगर) 'देहरादून'



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SANDEEP PANDEY

80 कविताएं

View Profile

hem priya

444 कविताएं

View Profile

Arjun Prabhat

37 कविताएं

View Profile