विज्ञापन

कई बार

Sanjay Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            “कई बार”
        
                                                    
                            

कई बार.....
कहाँ जाना है पता नहीं लेकिन
बस कहीं जाने को दिल करता है

कई बार.....
क्यों जाना है पता नहीं लेकिन
बस चले जाने को दिल करता है

कई बार.....
सिमटना ज़रूरी है पता है लेकिन
बस बिखर जाने को दिल करता है

कई बार.....
बहुत दूर जाना है पता है लेकिन
बस ठहर जाने को दिल करता है

- संजय वर्मा


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all