विज्ञापन

कठिन परिश्रम

Santosh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            असंभव को भी सम्भव कर दे, वह है कठिन परिश्रम 
        
                                                    
                            
पहाड़ों में भी दशरथ मांझी रास्ता बना दे, वह है कठिन परिश्रम 
अपंगता में भी दीपा मलिक पदक जीते, वह है कठिन परिश्रम 
हारी बाजी को भी जीत में बदल दे,वह है कठिन परिश्रम I

असंभव को भी सम्भव कर दे, वह है कठिन परिश्रम 
चाय बेचकर नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बन जाये, वह है कठिन परिश्रम
ब्रेड बेचकर मजदूर राजेश पाटिल कलेक्टर बन जाये, वह है कठिन परिश्रम 
असफलता को भी सफलता में बदल दे, वह है कठिन परिश्रम I

असंभव को भी सम्भव कर दे, वह है कठिन परिश्रम 
गाँव में नाश्ता बेचकर धीरुभाई अमीर बन जाये, वह है कठिन परिश्रम 
गरीब सैमुअल वाल्टन वाल्मार्ट बना दे, वह है कठिन परिश्रम 
कठिनाई में भी परचम लहरा दे, वह है कठिन परिश्रम I

असंभव को भी सम्भव कर दे, वह है कठिन परिश्रम 
दरिद्रता को ठेंगा दिखाकर रॉउलिंग हैरी पॉटर लिख दे, वह है कठिन परिश्रम 
अपने खोज से थॉमस एडिसन बल्ब जला दे, वह है कठिन परिश्रम 
अज्ञानी को भी ज्ञानी बना दे, वह है कठिन परिश्रम I

असंभव को भी सम्भव कर दे, वह है कठिन परिश्रम 
मठ के योगी को भी शासक बना दे, वह है कठिन परिश्रम 
रेगिस्तान में भी बिन रशीद बुर्ज खलीफा बना दे, वह है कठिन परिश्रम ॉ
अंधकार में भी उजाला कर दे, वह है कठिन परिश्रम I

डॉक्टर संतोष कुमार सिंह 
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

273 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

11917 कविताएं

View Profile