विज्ञापन

कुछ नदियों से सीखो

Satya prakash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ नदियों से सीखो,
        
                                                    
                            
कुछ झरनों से सीखो,
निश्छल,अविरल देते रहते,
तरुवर, गुल्मो से सीखो।

प्रकृति का स्पंदन चिरंतन,
देता ही तो रहता है,
निः स्वार्थ,निर्बाध,देती है मां,
कुछ तो उससे सीखो।

लेते ही रहना,और कुछ ना देना,
यह प्रकृति बदलनी होगी,
शोषण को त्यागो हे मानव,
धरा मां को सच्चा पोषण दो।

बहुत हुआ,अब तो अति हो गई,
धरा का सौष्ठव,सुकुमारता प्रकृति की,
विकल जीव जंतु आज, जग के सभी,
लूटा जो उसे आज वापस लौटाना है।

सत्यप्रकाश अवस्थी, पी डी नगर, उन्नाव
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

273 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

11917 कविताएं

View Profile