विज्ञापन

गुलाब का संदेश

Saurav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सौंदर्य का बखान, प्रेमियों का गुणगान हूँ;
        
                                                    
                            
अनेक रंगों का मैं, सुगंध का पैगाम हूँ;
काँटो के बीच से, निकलने का राह हूँ;
मेरी जवानी, मैं खिला फूल गुलाब हूँ।

प्रेम-रस से ओत-प्रोत, आकर्षण में चार-चांद हूँ;
रूठे को मनाने में, मैं यौवन से निहाल हूँ;
जग में प्रेम-रस का, मैं एक मिसाल हूँ;
काँटो से निकला, मैं फूल गुलाब हूँ।

देवो के मस्तष्क पर, पड़ा मैं अभिमानी हूँ;
वीर-भूमि की रक्षा में, शहीदों से सम्मनित हूँ;
जन्म-जन्मांतर के बंधन में, मैं पुष्प-रूप जयमाला हूँ;
सबका सम्मान, मैं फूल गुलाब हूँ।।
मैं फूल गुलाब हूँ।।

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

273 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

11917 कविताएं

View Profile