विज्ञापन

जीवन का भ्रमर

Shambhoo Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन का भ्रमर क्यों क़ैद हुआ माया की मृदुल कमलिनी में;
        
                                                    
                            
नीचे जिसके पानी व पंक,ना रहा सुवास भी तन,मन में।

हरे,हरे उन गोल,गोल पत्तों के नीचे की दुनिया;
उन्मुक्त गगन में उड़ने वाली,बंद है पिंजरे की मुनिया।

हर नीति में,हर रीति में,कई बंधन दिखते हैं सारे;
माटी की नश्वर देह में भावुक,राम भी लगते हैं प्यारे।

एक हृदय ही शायद चीज़ है वो जो अंतर यहाँ बनाती है;
हुआ कृष्ण का स्वर्ग गमन,पर ज़िंदा जगन्नाथ कहलाती है।

नख से शीष तक चलती आयी,गंगा,गंगासागर में;
ये भाव ही थे,ये प्यार ही था,संसार बसा दिल गागर में।

आसक्त हुआ मन राजहंस,अरमान की उज्ज्वल हंसिनी में;
काठ को भी जो काट सके वो भंवरा क़ैद कमलिनी में।

शम्भू कुमार सिँह 'सहसरामी'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Singh

1541 कविताएं

View Profile