पहले मां तो बनो पालना खुद बा खुद आ जाता है
सच के लिए लड़ो हौसला अपने आप आ जाता है
अरे पंख तो फड़फड़ाओ उड़ना स्वयं आ जाता है
एक कदम आगे तो रखो दूसरा खुद आगे आ जाता है
अकेले चल के देखो कारवां खुद जुड़ता जाता है
अरे हुंकार तो भरो हुजूम अपने आप ही उमड़ पड़ता है
- शैलेन्द्र शुक्ला "हल्दौना"
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे।