विज्ञापन

अम्मा

Shivam Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम बिन सूना है ये आँगन,
        
                                                    
                            
तुमसे ही तो रौशन था मेरा बचपन।

याद है तुझको?
कैसे तुम्हारी आँखें टटोलती थीं मुझको
जब भी मैं घर से था बाहर जाता,
घर पहुंचने की देर ना थी
कि फट से बस एक ही सवाल तेरे मुख से था आता,
ऐसा भी क्या काम है जो इतनी देर से तू है आता।

याद है मुझको
कैसे मेरी कामचोरी पर तुमने मुझे ताने सुनाए
कैसे हमेशा सही गलत की सीख दी और कैसे
बचपन में वो पहाड़े याद कराए
कैसे हर बीमारी का इलाज़
तेरी उस मालिश में था,
आज समझ आया
तेरा मेरे पास रहना ही
मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश में था।

याद है ना तुमको
जब भी झूठ बोला मैं
मुस्कुरा कर तूने फिर भी प्यार किया,
तेरे लाड प्यार और संस्कारों का नतीजा ही तो है
कि किसी की मदद के लिए कभी नहीं इनकार किया
एक बात को दस बार पूछने की तेरी वो आदत
अब रुलाती है,
काश तुम्हें बता सकता अम्मा
तुम्हारी कितनी याद आती है।

- शिवम गुप्ता


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SANDEEP PANDEY

80 कविताएं

View Profile

Arjun Prabhat

37 कविताएं

View Profile