विज्ञापन

देश को संवार दो

Singh Reet

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भ्रम का पाश तोड़कर देश को संवार दो,
        
                                                    
                            
कुविचारीयों की छाती पर तिरंगा गाड़ दो।

तुम्हारा है ना मेरा है सभी का यह बसेरा है,
धैर्य रख काटो अंधेरे सामने सवेरा है।
नफरत की आंधियां मीटे दिलों में प्यार हो,
तिरंगा तने गर्व से भारत की जय जय कार हो।

मज़हबी परचम जो हाथ में थमा रहे हैं,
विष घोल बंधनों में दूरियां जो ला रहे है।
नक्शे कदम पर उनके चल देश ना जलाओ तुम,
जिस गोद में पले हो दिल उसका ना दुखाओ तुम।

वतन से इश्क की कसम जो खाई है,
होली दिवाली ईद संग ही मनाई है।
न जल सकेगी याद ये न नेह तुमसे छूटेगा,
है तेरा मेरा रिश्ता वतन वतन नहीं टूटेगा।

ओढ़ लो तिरंगा हर रंग उतार दो,
कुविचारियों की छाती पर तिरंगा गाड़ दो।
रीत सिंह


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

273 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

11917 कविताएं

View Profile