बेटियाँ
एक खूबसूरत एहसास हैं बेटियाँ
पिता का गुमान ,माँ का प्यार हैं बेटियाँ
हर कठिनाइयों में भी मुस्कुराना जाने ऐसी हैं बेटियाँ
हर फूल की कली हैं बेटियाँ ---
कड़ी धूप में शीतल छाँव हैं बेटियाँ
उदास चहरे पर खुशियों की बहार हैं बेटियाँ
घर के आँगन में चहकने वाली चिड़ियाँ हैं बेटियाँ
हर अँधेरे में उजाले का एहसास हैं बेटियाँ
जीवन का हर संगीत हैं बेटियाँ
प्यार का वो हर गीत हैं बेटियाँ
मेरी प्यारी बेटियाँ
ऐसी ही होती हैं बेटियाँ
सोनी गुप्ता
कालकाजी नई दिल्ली-19
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें