हारेगा कोरोना
दूर देश से चलकर आया
भीषण रोग कोरोना,
जन-जन की जान पड़ी जोखिम में
महामारी है कोरोना।।
भारत में अपना प्रभाव जमाने आया है,
इसे मिटाने को सरकार ने नियम बनाया है।
बैठो घरों में अपने किसी बात से डरो ना,
जिंदा रहेगा भारत हारेगा ये कोरो ना ।।
चार दिनों की बात है भैया
सुन लो बहना सुन लो मैया।
मेल-मिलन की बात बिसारो,
दूर- दूर ही रहना .......।
सरकारी का कोई नियम न टूटे, तो हारेगा कोरोना।।
हाथ सदा साबुन से धोना ।
मुंह पर मास्क लगा कर रखना ।
दूरी उचित बनाकर रखना ।
फिर नहीं किसी से डरना ।
नियमों का पालन कर लोगे तो हारेगा कोरोना ।।
आशीष बाजपेई " राम
सरिगवां बिल्हौर कानपुर
मो_9140065966
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।