जीवन है तो परिश्रम है
जीवन नैया नहीं होती पार
परिश्रम ही है इसका आधार।
गर्भ में भी शिशु करता
परिश्रम आने को बाहर।
परिश्रम नहीं तो जिंदगी है बेहाल।
सही है कहा है किसी ने
मेहनत करने वालों की
कभी हार नहीं होती,
उसकी मानसिकता कभी
बिमार नहीं होती।
मानव हो या हो चर अचर ,
जीवन ढोने हेतु करते परिश्रम।
परिश्रम ही है सृष्टि का आधार
ईश ने रचा " वसुधैव कुटुंबकम "।
वसुंधरा- परिवार को करें
पावन समृद्ध व खुशहाल।
परिश्रम करें हर प्राणी
हो जाऐ जग का उद्धार।
- शिव कुमार बर्मन