तुम नहीं हो फिर भी तुम हो
तुम हो फिर भी नहीं हो
कर्म अपना प्रभाव दिखा जाते
कुछ दिल को दर्द देती
कुछ दिल को प्रफुल्लित करती है
कुछ हमेशा के लिए रह जाती है
माता-पिता का अपने बच्चो के लिए त्याग
वीर जवानो का देश के लिए त्याग
सदभाव के लिए नागरिकों का त्याग
सुमधुर सम्बन्धो के लिए त्याग
कुछ नहीं रहता जीवन बस रहती तो केवल स्मृतियां
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें