विज्ञापन

शुक्रिया

Venkatesh Vishwanathan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            न दिन न रात
        
                                                    
                            
न परिवार का साथ

न भूख न प्यास
कर्मवीरों ने रचा इतिहास

न अपनी कोई फिक्र
न अपनों का कोई ज़िक्र

मानवता की राह में
महामारी से बचाने की चाह में

कर्मवीरों ने कमर कस लिए
हम सुरक्षित रहें बस इसलिए

चिकित्सक हो या पुलिस का जवान
अस्पताल या दवा की दुकान

नर्स हो या सफाई कर्मचारी
मीडिया या प्रशासनिक अधिकारी

इन कर्मवीरों को सलाम है
अवाम के लिए ये मिसाल है

"कोरोना" और इंसान के बीच अड़े हैं
आज ये खुदा के रुप में खड़े हैं

ये हैं हिन्दुस्तान की आन, बान, शान
देश कभी न भूलेगा इनका बलिदान

ड़ॉ. वी. वैंकटेश


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all