विज्ञापन

रूहानी एहसास

Vijendra kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रूहानी एहसास
        
                                                    
                            
कोहरे और धुंध को चीरती हई धूप,
जब आंगन में
नीम के पेड़ से छन के आया करती थी I
वो सुबह थी कितनी सुहानी,
जैसे सर्दियों में,
खुले आंगन में अलाव जलाए बैठी नानी I
उन दिनों सुबह कितनी जल्दी हुआ करती थी,
गौरैया की चहक उठो उठो कह दंभ भरती थी I
उस प्यारी सी आवाज से जब नींद टूटा करती थी,
तब होठों पर मुस्कान बरबस बरस पड़ती थी I
यूँ लगता था किसी ने प्यार से गालों को सहलाया हो,
फूलों की महक,इन्द्रधनुषी रंगों से, मानों मन भर आया हो I
इतनी सुहानी सुबहों की अब मिठास कहाँ से लाऊँ,
बचपन का वह रूहानी एहसास कहाँ से लाऊँ I
आज भी याद आती है गाँव में बीती वो गर्मियों की छुट्टियाँ,
भौंरें,बाटी,कंचे,ताश की पत्तियों संग आम के बगीचों की मस्त्तियाँ I
मिट्टी के चूल्हें में पकी वो सौंधी रोटी,
धुएँ की महक से मीठी हो जाया करती थी,
जब कुनकुनी धूप में माँ की ममता,आवाज लगाया करती थी I
जाने क्यूँ आज मन गाँवों की खूबसूरत गलियों में भटक रहा है,
बचपन में जीने को एक बार और जी मचल रहा है I

विजेन्द्र वर्मा अनजान
नगरगाँव (जिला-रायपुर)

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Singh

1541 कविताएं

View Profile