विज्ञापन

विपदा के साथी भगवान

संजीव कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दीनों के हितकारी हैं जो करते हैं वो सदा कल्याण
        
                                                    
                            
सकल चराचर के स्वामी हैं विपदा के साथी भगवान

पुण्य प्रसून सुरभित करते हैं भू को सदा रखते गतिमान
नैतिकता का उत्थान करें जो हर प्राणी का रखते ध्यान

जन्म-मरण , निर्माण-विनाश सब लीला का लेते संज्ञान
जिनकी इच्छा के विरुद्ध न हिल पाए पत्ता अनजान

ग्रह नक्षत्रों की बिसात क्या सृष्टि सारी है नतमस्तक सम्मान
उनके ही हम गुण गाते हैं जो हैं परम पिता बलवान

बुद्धि विवेक कौशल के दाता निर्गुण-सगुण हैं एक समान
नीर को शक्ति संबल दें जो वो हैं श्री अविनाशी भगवान


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile