एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबे लोग

Updated Mon, 01 Jan 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाराबंकी। नए साल के जश्न में लोग डूब गए हैं। नव वर्ष को लेकर बच्चों, युवाओं और युवतियों में खासा उल्लास है। किसी ने गिफ्ट देकर तो किसी ने मोबाइल से संदेश भेजकर लोगों को नए साल की बधाई दी। लोगों ने धूमधाम से नए साल का स्वागत किया। दुकानों पर गिफ्ट खरीदने के लिए दिनभर बच्चों, युवकों व युवतियों की भीड़ जुटी रही। सभी ने अपनी पसंद के गिफ्ट खरीदे। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग घरों से निकल कर पार्कों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने-अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। नव वर्ष को लेकर कहीं डांस कर केक काटा गया तो कहीं श्रीरामचरित मानस का पाठ कर लोग नए साल का स्वागत करने में लगे रहे। वहीं, नए साल को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोग उत्साह व उमंग में डूबे रहे और शाम होते ही जश्न मनाने में मशगूल हो गए। अमीर हों या गरीब सभी नए साल के उत्साह में डूबे हैं। वर्ष 2017 की पूर्व संध्या पर ही बधाई देने के अलावा युवाओं व बच्चों में ग्रीटिंग कार्ड भेजने का क्रम पूरे दिन चलता रहा। तमाम लोगों ने वाट्सअप व फेसबुक के माध्यम से मेसेज भेजकर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। गिफ्ट खरीदने के लिए दिनभर दुकानों पर बच्चों, युवाओं व युवतियों की भीड़ जुटी रही। नए साल का जश्न मनाने के लिए परिवारीजनों के साथ पार्कों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने-अपने अंदाज में नया साल मनाया। नए साल का जश्न मनाने के लिए ज्यादातर लोग लखनऊ चले गए हैं, वहीं बहुत से लोगों ने अपने परिवारीजनों और दोस्तों के साथ आने वाले साल का जश्न मनाया।

केक काट किया डांस और कहा, हैप्पी न्यू ईयर
शहर के स्टेपिंग स्टोन अकादमी द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर खूब धमाल मचाया गया। स्टार ऑफ बाराबंकी सीजन-3 का आयोजन डायरेक्टर आकांक्षा जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें अकादमी के मेंबरों में अनिकेत निषाद, आलोक जायसवाल, शशांक शेखर ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। स्टेपिंग स्टोन टीम के आदित्य सैनी, अनिमेष सैनी, गुरुदीप सिंह, अभिषेक रावत, दिलीप आदि ने डांस कर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन


श्रीरामचरित मानस का हुआ पाठ
जिला पंचायत में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सभागार में रविवार को नव वर्ष के स्वागत के लिए श्रीरामचरित मानस पाठ की शुरुआत की। संघ के अध्यक्ष रामसरन यादव, मंत्री लालचंद ठाकुर, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, केके व विनोद कुमार आदि ने पूजापाठ कर जाप शुरू कराया। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को पाठ के समापन के बाद तहरी भोज कराया जाएगा।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
नए साल पर किसी प्रकार का माहौल न बिगड़ने पाए, इसके लिए पुलिस ने रविवार की रात शहर में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिले के समस्त थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन, शराब की दुकानों, लाज व होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। शहर में कोतवाल राजकुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, लाज, गेस्ट हाउस, होटल व माडल शाप पर पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि नव वर्ष को लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। कहा कि यदि कहीं किसी ने कोई गड़बड़ी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम व एसपी ने दी नए साल की बधाई
वर्ष 2018 की जिलेवासियों को हार्दिक बधाई। नए वर्ष में जिला में विकास के नए आयाम जुड़ेंगे। शहर में लोगों को मॉर्निग वाक की सुविधा के लिए बड़े पार्क बनाए जाएंगे। जिले में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के साथ ही सभी की समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही विकास की गति को तेज किया जाएगा। नए साल पर सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहें और भाईचारा की मिसाल कायम करें।
- अखिलेश तिवारी, जिलाधिकारी

नववर्ष की सभी जिलेवासियों को मंगल शुभकामनाएं। जनपद में शांति व्यवस्था बनी रही व जनपद विकास की ओर अग्रसर रहे। आम नागरिक पुलिस को अपना मित्र समझे, सभी की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें