एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बड़े इन्वेस्ट के प्लान में हैं जिले के उद्यमी

Updated Thu, 22 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोंडा। जिले के कई बड़े उद्यमी बड़े इन्वेस्ट के प्लान में हैं। यूपी इन्वेस्टर्स समिट से मिले टिप्स से उत्साह से लबरेज कारोबारियों ने अपने उद्यम को बड़े पैमाने पर बढ़ाने का मन बनाया है। कोई अपने फर्नीचर उद्योग को बढ़ाना चाह रहा है तो मिल्क प्रोडक्ट तो कोई प्लास्टिक प्रोडक्ट तैयार करने के लिए बड़े प्लांट लगाना चाह रहा है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के जरिये जिले के उद्यमियों में उद्योग के स्वरूप को बड़ा करने के नयी सोच को उड़ान मिली है। समिट से जिले के छोटे उद्यमियों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों से बड़ा आइडिया मिला है। जिले के उद्यमियों ने कुछ बेहतर करने को कदम बढ़ाया तो इससे जिले का विकास होने के साथ लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकेंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े उद्यम स्थापित करने का प्लान
नवाबगंज में फ्लोर मिल, बेकरी उद्योग मनकापुर, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स गोंडा, फर्नीचर गोंडा, ट्रंक अलमीरा गोंडा, रेडीमेड गारमेंट बेलसर, डिस्पोजल गिलास गोंडा, होटल गोंडा, क्लीमेंट प्रोडक्ट गोंडा, मिल्क प्रोडेक्ट तरबगंज, नमकीन उद्योग गोंडा, पेसमेट गुल्ला खरगूपुर, फर्नीचर मनकापुर, फ्लोर मिल सुभागपुर, दाल मिल गोंडा, कैटल फीड करनैलगंज, सीमेंट प्रोडक्ट गोंडा।

पावर कोटेड फर्नीचर बनाने का है प्लान
मनकापुर कस्बे के फर्नीचर उद्यमी कुलदीप यूपी इन्वेस्टर समिट में शामिल होकर उत्साह से लबरेज हैं। उद्यमी कुलदीप का कहना है कि उनका मनकापुर इंडस्ट्रियल एरिया मनकापुर में ड्रंक फर्नीचर अलमीरा का उद्योग लगा है। लेकिन वह इस बढ़ाना चाह रहे हैं। वह पाउडर कोटेड फर्नीचर अलमीरा आदि प्रोडक्ट का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करना चाह रहे हैं। इसके लिए वह एक और प्लाट चाह रहे हैं। कुलदीप का इस उद्योग के लिए 50 लाख रुपये से अधिक का इन्वेस्ट करने का प्लान है। यूपी इन्वेस्टर समिट के बारे में बताया कि कई बड़े उद्यमियों का आइडिया मिला है जिससे अब वह कुछ बेहतर करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


समिट में जगह न मिलने से मायूस लौटे कई उद्यमी
प्रदेश सरकार के बुलावे पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिले के कई उद्यमियों को समिट में बैठने का मौका नहीं मिला। खाली हाथ लौटे कई उद्यमियों का कहना है कि समिट में बड़े उद्यमियों को मौका मिला। समिट के हाल में करीब एक हजार उद्यमियों के बैठने की जगह थी लेकिन अधिक लोगों को बुलाया गया था। ऐसे में वहां बैठने की जगह नही मिल सकी। तरबगंज के मिल्क प्रोडक्ट के उद्यमी मदन सिंह का कहना है कि लखनऊ के इन्वेस्टर समिट में बैठने की जगह न मिलने से लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मिल्क पाउडर प्रोडक्ट का प्लाण्ट लगाना चाह रहे हैं। सरकार की ओर से जरूरी सुविधाएं मिली तो वह इस काम में और इनवेस्ट करेंगे।


यूपी इन्वेस्टर्स समिट में जिले के 21 उद्यमियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। अधिकतर उद्यमियों ने बड़े उद्यमियों व पीएम व सीएम के सुझाव सुने। सरकार की ओर से उद्योग के लिए दी जाने वाली सहूलियतों से जिले के उद्यमियों में जिले में कुछ अलग बड़ा करने का मन बनाया है। सहूलियतों को देखते हुए उद्यमी अपने उद्योग को आधुनिक तरीके से लांच करने का प्लान बना रखा है। उद्यमी समिट में शामिल होकर उत्साह से लबरेज हैं। आवेदन करने वालों में से कई उद्यमी शामिल नहीं हो सके।
- एचपी मौर्या, जिला अपर सांख्यिकी अधिकारी उद्योग प्रोत्साहन केंद्र गोंडा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें