एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, तीन घायल

Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हादसे में दो की मौत, तीन घायल
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन



बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग पर नगरौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक बाइक और साइकिल सवारों को रौंदते हुए पलट गया। इससे कुचलकर एक मासूम समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।


कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंदते हुए दो साइकिलों पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। मौके पर ही रेशू (10) पुत्र राजेंद्र निवासी नगरौर व बाइक सवार 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



जबकि साइकिल सवार नगरौर निवासी रामसमुझ (35), उसकी पुत्री सोनी (13) व राजेंद्र कुमार (30) घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें