एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोंडा में बारातियों से भरी बस गड्ढे में पलटी, यात्री की नीचे दबकर मौत, 22 घायल

ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Tue, 12 Dec 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में ‌गिरी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

गोंडा के परसपुर से बारातियों को लेकर वापस बहराइच लौट रही बस सोमवार की भोर में करनैलगंज के समीप गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हुजूरपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बारातियों में शामिल इलाहाबाद बैंक के कैशियर की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में 22 बाराती घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

बहराइच जनपद थाना बौंडी क्षेत्र के जैतापुर बाजार के रहने वाले दिलीप कुमार यज्ञसैनी के बेटे अरविंद कुमार यज्ञसैनी उर्फ विनीत की 10 दिसंबर को शादी थी। विनीत की बारात परसपुर बाजार में देवीप्रसाद यज्ञसैनी के यहां आई थी। देर रात द्वारपूजा के बाद अधिकांश बाराती बस से जैतापुर वापस जाने के लिए निकले थे। बस पर तकरीबन 55 बाराती सवार थे।

बस करनैलगंज के रास्ते जा रही थी। तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हुजूरपुर मोड़ के पास बस चालक नियंत्रण खो बैठा। चालक बस को हुजूरपुर मार्ग पर मोड़ने के बजाय बस को करीब 25 मीटर आगे से मोड़ने लगा। बस की स्पीड अधिक होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस के सभी पहिए निकल कर अलग हो गए।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से बस को उठाया

- फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना गश्त पर निकले पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और बस के अंदर फंसे घायल 22 लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां सभी का इलाज हुआ। गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। पलटी बस को उठाने के लिए जेसीबी बुलाई गई।

जेसीबी से जब बस को सीधा किया गया तो उसके नीचे एक शव मिला।  बारातियों ने शिनाख्त में बताया कि शव देशराज सिंह निवासी जैतापुर बाजार बहराइच का है। वह इलाहाबाद बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। वह भी बारात में शामिल होने परसपुर आए थे।

बारातियों के मुताबिक देशराज बस की अगली सीट पर बैठे थे। बस उसी साइड में पलट गई, जिससे बस के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें