एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Air Pollution: वायु प्रदूषण के लिहाज से लखनऊ समेत 17 शहर संवेदनशील

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Oct 2022 10:16 AM IST

सार

वायु प्रदूषण को लेकर प्रदेश के 17 शहर संवेदनशील हैं। इसे लेकर लापरवाह लोगों और संस्थाओं को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन मानकों का पालन न करने पर जिम्मेदार लोगों और संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के सदस्य सचिव अजय शर्मा ने कहा कि वायु प्रदूषण के लिहाज से प्रदेश के 17 शहर आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अनपरा, गजरौला, खुर्जा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, फिरोजाबाद, रायबरेली और गोरखपुर काफी संवेदनशील हैं।

नगर निकायों में मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपर के माध्यम से सड़कों की नियमित सफाई के साथ पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। कई शहरों में एंटी स्मॉग गन का भी प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण एवं विध्वंस कार्यों से जनित वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्यदायी संस्थाओं के लिए बोर्ड के एप पर सेफ ऑडिट की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20 शहरों में 49 वायु गुणता अनुश्रवण केंद्रों और 25 शहरों में 78 स्थानों पर मैनुअल विधि से वायु गुणता की नियमित निगरानी की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें