एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बढ़ रहा सपा अध्यक्ष अखिलेश का प्रभाव, कांग्रेस-बसपा व रालोद के कई बड़े नेता सपा में शामिल

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

यूपी में कांग्रेस-बसपा व रालोद के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। अखिलेश ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के बढ़ते हुए प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा से बसपा के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, मुजफ्फरनगर से रालोद की पूर्व विधायक मिथलेश पाल, रालोद के महासचिव रहे ताराचंद्र शास्त्री (मेरठ), बसपा नेता व पूर्व एमएलसी मनीष जायसवाल (बस्ती), कांग्रेस नेता वंदना राकेश शुक्ला (फतेहपुर), मुजफ्फरनगर से बसपा के पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा समेत बसपा-कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सपा में शामिल हो गए।

सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए अखिलेश ने कहा दूसरे दलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। मधुसूदन शर्मा के आने से पार्टी की ऊर्जा और ताकत बढ़ेगी। मनीष जयसवाल व्यापार को जोड़ने का काम करेंगे। नोट बंदी के बाद जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। 
विज्ञापन


सरकार दावा चाहे जो करे लेकिन कोई सुधार नही हुआ। व्यापार बर्बाद हो चुका है। मिथलेश पाल के आने से हमारी पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपको सबके घर जाना चाहिए और उनको मनाना चाहिए।

सीएम योगी के अयोध्या और चित्रकूट के दौरों पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा कि ये दौरे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हैं। सीएम योगी के आगरा दौरे पर भी उन्होंने व्यंग्य किया। बोले, जो इसे संस्कृति का हिस्सा नहीं मानते थे, उन्हें आज ताजमहल का ध्यान आया है। आज ताजमहल में झाडू़ लगाई है, अब फोटो का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें