एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Ayodhya: योगी ने रामानुजम की प्रतिमा का अनावरण किया, बोले- संतों की दी हुई शिक्षाओं पर गर्व करता है भारत

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Oct 2022 06:03 PM IST

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह समय सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने वाला है।
विज्ञापन
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में जगद्गुरु रामानुजाचार्य की 5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को स्टेचू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के इस धराधाम पर 120 वर्षों बाद रामानचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। आप सबको बधाई व आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है। यहां वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है। वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये। यही भारत की परम्परा है। संतों-ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ। अद्वैत हो या द्वैत हो ये मंजिल पर पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हैं। हमारे संतों ने हमें वो रास्ता दिखाया।

देखें ये तस्वीरें: अखिलेश यादव ने पूरी की अस्थि संचयन और पिंडदान की रस्म, सुबह ही पहुंच गए थे अंत्येष्टि स्थल पर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा कर बनवाया गया था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा में ऋषियों ने हमेशा यही कहा, महाजनों येन गतः सपंथा। यही भारत की विराटता है इसीलिए कहा गया एकम सत्य विप्रा बहुदा वदन्ति....। वर्षों पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी ने आक्रांताओं से बचने के लिए एक द्वैत मार्ग दिखाया। उससे पहले शंकराचार्य जी ने अद्वैत मार्ग हमको दिखाया। ये सभी दर्शन हमको अलग अलग कालखंड में दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि आज भारत अपने संतों की उन शिक्षाओं पर गर्व करता है। कल हम सबने उज्जैन में महाकाल के भव्य रूप का दर्शन किया। इससे पहले हमने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा। उससे पहले बाबा केदारनाथ के पुनरुद्धार को देखा। उससे पहले हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास को देखा। यही नया भारत है...। हमको इस पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए।

स्वामी रामानुजाचार्य जी इस धराधाम पर अवतरित हुए थे। राम मंदिर के पहले उनकी प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। यह गर्व का विषय है..। इस मठ द्वारा अनेक गरीब कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। ये सारे कार्य धर्म के ही कार्य हैं। हमारे मठ मंदिर प्राचीन काल से ही अन्न भोज का कार्य कर रहे हैं। इसीलिए कहा जाता है कि जात पात पूछे नहीं कोई, हरि का भजे तो हरि का होइ ..।

इसी मार्ग पर हमको चलकर सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है। लोककल्याण के लिए सनातन धर्म ही नहीं सभी भक्त जब उस परंपरा से जुड़ेंगे तो हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री के अयोध्या पहुंचने से पहले हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र को नजरबंद कर दिया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास पर पुलिस तैनात है। सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर राकेश दत्त मिश्र ने ज्ञापन देने की घोषणा की थी। ज्ञापन में तहसील सदर के एक लेखपाल को बर्खास्त करने मांग की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें