एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अयोध्या में शादी की रस्मों के बीच जनवासे में दूल्हे की कैंची से गोदकर हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शादी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों में से एक होता है। इस दिन हर कोई एक नई जिंदगी की शुरुआत करता है, लेकिन अयोध्या में एक ऐसी वारदात हुई जिसने शादी की खुशी को मातम में बदल दिया। 
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के ग्रामीण इलाके कुमारगंज में शादी के दौरान ही दूल्हे की हत्या कर दी गई। बताया गया कि दुल्हन के प्रेमी सिंटू ने वारदात का अंजाम दिया। प्रेमी अपने दो साथियों के साथ शादी स्थल पर आ गया और उसने दूल्हे को कैंची से गोदकर मार डाला। यह देख बरातियों ने उसे पकड़कर पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

यह रही पूरी कहानी 

इनायत नगर थाना क्षेत्र के महूलारा निवासी रामदयाल कोरी के बेटे सहित बरात लेकर कुमारगंज थाने पहुंचे थे। वहां तिंदौली गांव में सीताराम के घर शहनाइयां गूंज रही थी। बेटी के ब्याह में सखी सहेलियां खुशी में नाच रही थी। बरात दुल्हन के द्वारे पहुंची और द्वाराचार शुरू हो गया। कुछ देर बाद पूजा संपन्न हुई ही थी कि जनवासे की ओर से चीख पुकार सुनाई दी। 

सभी बराती दोड़कर उस ओर गए। वहां दूल्हे को तीन लगों ने पकड़ रखा था और उसमें से एक उसके पेट में कैंची से वार कर रहा था। लोगों ने तीनों हमालवरों को को पकड़ लिया और दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद पता चला कि दुल्हन का प्रेमी उसकी शादी से बहुत नाराज था। उसने अपने दोस्त लड्डू व अन्य के साथ दूल्हे को मारने की योजना बनाई थी। फिलहाल तीनों पुलिस की हिरासत में हैं और मामल की गहरी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें