एकेटीयू परिसर में 108 बार गूंजी हनुमान चालीसा
लखनऊ। एकेटीयू परिसर स्थित श्री हनुमत धाम मंदिर में श्री हरिहर सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ के साथ 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर सीता अशोक के पौधे लगाए गए। भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राम किशोर मिश्रा, विनय कृष्ण पांडेय एडवोकेट, चंद्रशेखर, एसपी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति, गणमान्य नागरिक और एकेटीयू परिवार शामिल रहा।
और पढ़ें