बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 के लिए त्रुटि रहित प्रश्न पत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न में किसी भी प्रश्न का एक से अधिक उत्तर सही नहीं होना चाहिए।
शुक्रवार को टीइटी की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने कहा कि इस वर्ष टीईटी में 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा केन्द्र निर्धारित करने और सुरक्षित परीक्षा कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सभी जिलाधिकारियों और मंडल आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर समीक्षा करेंगे। उन्होंने टीईटी के ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने में आ रही सरवर और साफ्टवेयर की समस्या को भी तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।