एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजनीति में बच्चों की कसम नहीं खाई जाती: कल्याण

अखिलेश वाजपेई/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका हर कदम कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाने का रास्ता आसान बनाने वाला है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण रविवार को यहां अपने आवास पर जन्मदिन का केक काटने के बाद अखबार वालों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव देश की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट बनेगा।

यह चुनाव देश की दिशा और दशा बदलने वाला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में बच्चों की कसम कभी नहीं खाई जाती। केजरीवाल को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल से जुड़े अन्य सवालों पर कल्याण ने कहा कि अभी कुछ दिन उनके कामकाज को देखने के बाद ही कोई टिप्पणी करना ठीक रहेगा।

हालांकि चार राज्यों के चुनाव नतीजों से यह साफ हो गया है कि जनता ने कांग्रेस को अपनी नजरों से उतार दिया है, पर केजरीवाल जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उससे अंतत: कांग्रेस को ही फायदा होगा।

कहा कि केजरीवाल ने जो भी घोषणाएं अब तक की हैं, उनमें कुछ खास नहीं है। सिर्फ एक जेब का पैसा दूसरे जेब में करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

बधाई देने वालों का लगा रहा तांता : कल्याण ने अपने 82वें जन्मदिन पर रविवार सुबह परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और बाद में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, पूर्व महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, पार्टी उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, हरद्वार दुबे, मंत्री अनूप गुप्त, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई नेता बधाई देने पहुंचे।

कल्याण के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, विधायक उमा भारती, विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल और प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने उन्हें फोन पर बधाई दी है।

नरेंद्र मोदी की तरफ से भी बधाई मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक, क्षेत्र संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने भी कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी।

अनुप्रिया और प्रमोद तिवारी ने भी दी बधाई
कल्याण को जन्मदिन पर ऐसी बधाई भी मिली जिसके सियासी संकेत निकलते हैं। अपना दल की नेता और विधायक अनुप्रिया पटेल ने अपने संदेशवाहक के जरिये कल्याण को बधाई भिजवाई।

इसके बाद कल्याण ने अंदर जाकर फोन पर अनुप्रिया से बात भी की। बातचीत का ब्यौरा तो नहीं मालूम हुआ लेकिन इस बधाई को लेकर जन्मदिन समारोह में तरह-तरह के कयास लगते रहे।

पता चला है कि कांग्रेस के प्रमुख नेता प्रमोद तिवारी ने भी कल्याण को फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें