एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक और शिक्षक भर्ती के लिए होगी राजधानी जाम

शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पहले 72,825 शिक्षकों, फिर 10,000 बीटीसी वालों को शिक्षक बनाने और अब उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन शुरू हो गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदनकर्ताओं ने ‘जूनियर शिक्षक भर्ती युवा मोर्चा’ नामक संगठन बना लिया है।

इन संगठन ने बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में 26 दिसंबर को घेराव कर प्रदर्शन करने का निर्णय किया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूल में पहली बार 29,334 गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन लिया था। इसकी मेरिट जारी करने की तैयारी थी कि कोर्ट में मामला जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई।

मोर्चा के प्रमोद कुमार गुप्ता, हरेंद्र मौर्य व देवेंद्र यादव कहते हैं कि हालांकि हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया जारी रखने का आदेश राज्य सरकार को दे रखा है, इसके बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा निदेशालय जिस आदेश के तहत भर्ती प्रक्रिया रोकने की बात विभाग कह रहा है, वह केवल 72,825 शिक्षकों की भर्ती पर लागू होता है।

पर विभाग जूनियर शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रहा है, जबकि उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। मोर्चा पहले बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद का प्रदर्शन कर घेराव करेगा, इसके बाद भी बात न बनी तो लखनऊ में विधानभवन के सामने धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें