तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में प्रति लीटर 58 पैसा व 1.10 रुपया की कमी कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचायी है।
पाक्षिक रेट रिवीजन के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल की खुदरा बिक्री दर में प्रति लीटर 58 पैसा और डीजल की दर में 1.10 रुपया की कमी की है।
रात 12 बजे से लागू होने वाली नयी दरों के बाद शहरवासियों को अब पेट्रोल 65.74 की जगह 65.16 रुपया और डीजल 51.09 की जगह 49.99 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
बीती चार अप्रैल को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल की दर में 1.72 और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 0.83 रुपया की बढ़ोत्तरी लागू की थी।