एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साइंस सिटी का समर कैंप 19 से

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

स्कूली बच्चों की रचनात्मकता निखारने के लिए अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सिटी समर कैंप का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समर कैंप 19 मई से शुरू होंगे। इनके लिए रजिस्ट्रेशन साइंस सिटी ने शुरू कर दिए हैं।
साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर उमेश कुमार ने बताया कि समर कैंप में विज्ञान शिविरों का आयोजन 19 मई से शुरू होगा।

पहला शिविर दिनांक 19 से 24 मई, दूसरा शिविर 26 से 31 मई और तीसरा शिविर दो से सात जून तक लगाया जाएगा।

इसमें बच्चों को रचनात्मक तथा क्रियात्मक नवीन विज्ञान पर आधारित मॉडल बनाने में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे विज्ञान के तथ्यों को समझने में मदद मिलेगी।

यह इनोवेटिव विचारों से घर पर भी मॉडल बनाने में मदद करेगा। समर कैंप में इस साल तीन नए सिलेबस विज्ञान के चमत्कार, मेक एंड टेक और विज्ञान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन कक्षा-3 से कक्षा-11 तक के विद्यार्थियों के लिए होगा।

इसमें क्रियेटिव किट्स आर्ट, शिल्प में नवीन विचार, खगोल-विज्ञान पर कार्यशाला, साइंस टॉय मेकिंग कार्यशाला, रॉकेट-मॉडल कार्यशाला, इलेक्ट्रॉनिक्स पर जानकारी दी जाएगी। पंजीकरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें