कन्नौज से दो गिरफ्तार
इसी तरह विजिलेंस के कानपुर सेक्टर की टीम ने कन्नौज सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय के सब रजिस्ट्रार अश्विन कुमार वर्मा और निजी व्यक्ति जीतेंद्र कुमार कुशवाहा को 60 हजार रुपये की घूस लेते शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
उनके खिलाफ स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी भूमि का बैमाना रजिस्ट्री करने के लिए दोनों ने 60 हजार रुपये घूस मांगी है। साथ ही हापुड़ में उपायुक्त कार्यालय राज्य कर के स्टेनो जयदीप को 24 हजार रुपये घूस लेते हुए विजिलेंस की मेरठ सेक्टर की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ मोदीनगर रोड में सावित्री बीज भंडार के मालिक ने शिकायत की थी कि उसका 48 हजार रुपये का टैक्स आधा करने के बदले स्टेनो 24 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। जबकि उनको कोई नोटिस भी नहीं प्राप्त हुआ था। उन्हें दफ्तर में बुलाकर स्टेनो ने कंप्यूटर पर टैक्स की देनदारी दिखाते हुए घूस की रकम देने को कहा था।
घूस मांगने पर करें शिकायत
विजिलेंस के अधिकारियों ने अपील की है कि यदि कोई लोक सेवक (राजपत्रित, अराजपत्रित एवं अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले घूस की मांग की जा रही है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।