इतना ही नहीं, युवती के आक्रोशित परिजनों ने ब्लेड से युवक का लिंग भी काट दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
बाद में किसी ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने उसे प्रेमिका के घर से अचेतावस्था में उठाकर अस्पताल भिजवाया।
घटना बिहार के सीवान जिले की है। जहां असाव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती का पड़ोसी गांव के एक लड़के से प्रेम संबंध था।
प्रेमिका से मिलने गांव आया था प्रेमी
दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे और किसी एकांत जगह में प्रेमालाप करते थे। घटना वाली रात भी वह युवक अपनी प्रेमिका के साथ गांव के बाहर मिलने आया था।
ग्रामीणों का कहना है कि इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई थी। उन्होंने युवक व युवती को एक साथ देख लिया।
उन्होंने युवक से वहां से चले जाने की बात कही, तो उसने साथ जीने व मरने की बात कहने लगा। इस पर युवती के भाई आक्रोशित हो गए।
उसे पकड़कर घर लाए और मारने लगे। गुस्सा इतना था कि युवक के शरीर पर सैकड़ों जगह ब्लेड से वार कर अधमरा कर दिया।
प्रेमिका के घर अचेतावस्था में पड़ा था युवक
साथ ही उसका लिंग भी काट दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के घर से अचेतावस्था में पड़े युवक को सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से खून से सना ब्लेड व मोबाइल की बैटरी आदि बरामद किया।
पुलिस प्रेमिका के घर तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, युवक के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक की हत्या करने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया।
युवती बोली, जबरदस्ती कर रहा था युवक
युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की उससे प्रेम करती थी। उसने युवक को फोन कर बुलाया था। सोची-समझी साजिश के तहत लड़की के भाइयों ने उस युवक पर हमला बोल दिया।
जबकि युवती का कहना था कि मैं घर में थी। बगल में तिलक होने के चलते परिवार के सभी लोग वहां पर गये थे। अकेला देख उक्त युवक मेरे साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा।
मैं चिल्लाने लगी, तो मेरे परिजन घर पर पहुंच गए। मुझे पता नहीं था कि मेरे साथ ऐसी हरकत की जाएगी।