एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुछ बड़े मामले

विनीता वशिष्ठ Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तराखंड के काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के खिलाफ उनकी पत्नी ने पिटाई का आरोप लगाया था। किरण चीमा की दूसरी पत्नी थी। इस मसले पर शिकायत किए जाने पर चीमा ने कहा कि यह घरेलू मामला था और हर घर में ऐसे मार पिटाई के मामले होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक अनिल वर्मा पर पत्नी की पिटाई का आरोप लगा। आरोप लगने के बाद सरकार ने वर्मा का तबादला कराकर उन्हें वापस दिल्ली बुला लिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि एक बहस के बाद वर्मा ने उनकी पिटाई कर दी। खून से लथपथ उनकी पत्नी को पड़ोसियों ने बचाया।


कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दर्शन पर भी पत्नी विजयलक्ष्मी की पिटाई का आरोप लगा। उनकी पत्नी ने अस्पताल में दिए बयान में कहा कि दर्शन का किसी महिला के साथ कथित संबंध था। इससे नाराज होकर विजयलक्ष्मी अपनी एक सहेली के यहां रह रही थी। दर्शन ने सहेली के घर पर जाकर विजयलक्ष्मी पर हाथ उठाया।
विज्ञापन



दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन पर भी अपनी पत्नी डिंपी की पिटाई का आरोप लगा। राहुल ने अपनी पहली पत्नी की भी पिटाई की थी जिसके बाद उनका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें